फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मनबढ़ों ने टेंपो चालक को मारा चाकू, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज कस्बे के बाहर मनबढ़ों ने एक टेंपो चालक पर चाकू और लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी सनी 20 टेंपो चालक है। मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे वह सवारी लेकर जहानागंज छोड़ने गया था। वापस लौटते समय अभी वह कस्बे के बाहर ही पहुंचा था कि कुछ मनबढ़ों ने उसे रोक लिया और पुराने विवाद की रंजिश को लेकर उस पर चाकू व लाठी-डंडा से हमला कर दिया। सनी के पेट में चाकू लगा है। जिससे वह लहुलूहान हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें