फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी की आराधना के लिए घर बने ‘मंदिर’

Thu, 21 Sep 2017 12:02 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
शीतला मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र की पूर्व संध्या पर ही जिले के सभी मंदिर भव्य तरीके से सजाए गए हैं। वहीं घरों में भी लोगों ने साफ-सफाई कर पूजा की तैयारियां शुरू कर दी। महंगाई के बावजूद फलों और पूजन सामग्री की दूकानों पर भीड़ लगी रही। जगह-जगह भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है।  
विज्ञापन



 शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर बुधवार को जिले के देवी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। शारदीय नवरात्र में पूरे नौ दिन मां दुर्गा के विविध रूपों का पूजन किया जाता है।

नवरात्र के पूर्व ही शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, बड़ादेव दुर्गा जी, बेलईसा काली दुर्गा मंदिर, पवई स्थित शीतला मंदिर, तहबरपुर में दुर्गा माता का मंदिर, सरायमीर के पवई ग्रामसभा में दुर्गा मंदिर, रोडवेज पर दुर्गा मंदिर,
विज्ञापन


मवेशीखाना पर दुर्गा मंदिर, लाटघाट धनछूला में चनाराम कालिका मंदिर, देवगांव में सिद्धेश्वरी माता का मंदिर, जहानागंज के ताड़ी में परमज्योत माता का मंदिर, महराजगंज ब्लाक के मंदरेपुर स्थित मां कात्यायनी मंदिर सहित जिले के अन्य सभी मंदिरों की साफ-सफाई के साथ उसका रंग-रोगन होने के बाद मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

मंदिरों पर झालर जगमगा रहे हैं। उधर नवरात्र शुरू होते ही पूजन सामग्री और फलों की कीमतों में इजाफा हो गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल फलों के दाम में कई गुना इजाफा हुआ है। लेकिन महंगाई के बाद भी लोगों की आस्था में कमी नहीं देखने को मिली। पल्हना संवाददाता के अनुसार जिले में एकमात्र शक्तिपीठ के रूप से पूजित प्रमुख धार्मिक स्थल मां पाल्हमेश्वरी धाम को नवरात्र पर सजाया गया है।

आस्था का केंद्र है मां शीतला धाम  
निजामाबाद । घुरीपुर ग्रामसभा में मां शीतला का शक्तिपीठ स्थित है। जिसे पुराणों में गौरा का अवतार भी कहा जाता है। नवरात्र पर यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है।  जिले की पश्चिम दिशा की तरफ  15 किलोमीटर दूर यह शक्तिपीठ निजामाबाद क्षेत्र में स्थित है, मां शीतला धाम में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और शुक्रवार को मेले का आयोजन होता है।

जहां सैकड़ों की संख्या में भक्त आते हैं मां के दरबार में मत्था टेक मन्नत मांगते हैं। शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर की रंगाई-पुताई सहित सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया गया है।

राधेश्याम, दिनेश ने बताया कि  शारदीय नवरात्र की सारी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना निजामाबाद सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शारदीय नवरात्र को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें