लालगंज। तहसील परिसर में बुधवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 154 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिया। अधिकारियों ने 32 मामलों का मौके पर निस्तारण किया। शेष मामलों को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया।
तहसील समाधान दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 154 लोगों ने प्रार्थना-पत्र दिए। जिसमें 32 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मकबूल उर्फ रामनगर के ग्राम प्रधान समर्थक के साथ तहसील दिवस पहुंच अराजकतत्वों द्वारा नाली तोड़ने की शिकायत की। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता नागेंद्र सिंह एवं ओमप्रकाश सिंह ने बिजली कटौती एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरगाढ़ में दुर्व्यवस्था से अवगत कराया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार लालगंज कृष्णानंद तिवारी, नायब तहसीलदार लालगंज प्रियंका, प्रभारी कोतवाल देवगांव कुमुद शेखर सिंह, थानाध्यक्ष मेहनाजपुर कृष्ण मोहन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज सुनील कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।