फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 7 दिनों में 13 डिग्री गिरा तापमान, एक सप्ताह तक गर्मी से राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले का मौसम अचानक बदल गया है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बीते 25 अप्रैल को 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा अधिकतम तापमान शुक्रवार को घटकर करीब 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तेज धूप और गर्म हवाओं की जगह ठंडी हवा चलने से वातावरण में ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन

मौसम सुहावना होने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण अगले एक सप्ताह तक मौसम का यही मिजाज बना रहने की संभावना है। तीन मई से सात मई तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान हल्के बादल, छिटपुट बारिश और तेज हवा चलने के आसार बने रहेंगे।
तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को गर्मी और पसीने से राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
हालांकि, बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रभारी राज्य मौसम विभाग अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। अब प्रदेश में लू का असर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें