फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, फोन पर मिलेगा डॉक्टरों का परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल चक्रपानपुर में शासन के निर्देश पर टेलीमेडिसिन सेवा शुरू कर दी गई है। इसमें डॉक्टरों की 12 सदस्यीय टीम सुबह आठ बजे से शाम के चार बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर मरीजों की समस्या सुनेगी और उसका निराकरण करेगी। जिन मरीजों का इलाज फोन के जरिये संभव नहीं होगा उन्हें हॉस्पिटल बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोरोना विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय के नेतृत्व में डॉक्टरों की 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें अलग-अलग बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक पांडेय व डॉ राजेश कुमार, जनरल मेडिसिन के डॉ. पवन विश्वकर्मा व डॉ. उदय प्रभाकर, जनरल सर्जरी के डॉ. हरिकेश यादव व डॉ. नवीन चौधरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग की डॉ. पद्मावती गौतम, डॉ. मधु यादव व डॉ. मोहम्मद अरशद, नाक, कान व गला रोग के डॉ. अमित चड्ढा, डॉ. विंध्य प्रकाश और टीवी एवं चेस्ट के डॉ. सुनील पिरुवा शामिल हैं। मरीजों की समस्या हेल्पलाइन नंबर 9129810859 पर सुनी जा सकेगी। सभी डाक्टरों के व्यक्तिगत नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिन मरीजों की समस्या जटिल होगी उन्हें हॉस्पिटल बुलाकर उसके हिसाब से इलाज किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें