फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के वकीलों ने निकाला जुलूस

Sat, 09 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता राजनरायन सिंह के परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर जिले की विभिन्न तहसीलों पर वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकाला। साथ ही उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 मेजवां संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर फूलपुर अधिवक्ता संघ से जुड़े वकीलों ने जुलूस निकाला। बाद में राज्यपाल और प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पं. शिवसागर दूबे को सौंपा। संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर रामनरायन यादव, पीसी लाल, इंदूशेखर, इश्तिायक अहमद, मनोज, सुभाष, रामपलट, देशराज, रामअजोर यादव, सैय्यद शमीम काजिम, मनोज कुमार, इकबाल, ओमप्रकाश, संदीप, उमेश सिंह आदि वकील शामिल थे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार दी तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद के अधिवक्ता सदस्यों ने भी इस मुद्दे को लेकर संघ के पुस्तकालय कक्ष में पन्नालाल यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें वकीलों ने राजनरायन सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। मांगों के समर्थन में तहसील परिसर से जुलूस निकाला। जुलूस में संघ के सहमंत्री अनिल कुमार प्रजापति, किशोरी लाल गुप्त, जितेंद्र सिंह यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें