फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बकरी चराने गए किशोर की गला रेत कर हत्या, घर के बाहर बैठे युवक को गला दबा कर मार डाला

Sun, 23 May 2021 11:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के चकिया गांव में किशोर की गला रेतकर हत्य कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या करने वाले कौन लोग हैं, हत्या करने की वजह क्या है, किशोर की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है, पुलिस को इन सभी सवालों के जवाब तलाशने हैं। 
विज्ञापन
शवदाह स्थल पर बने कमरे से बरामद हुआ किशोर का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया गांव से किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। किशोर का शव मझुई नदी के किनारे शवदाह स्थल पर बने कमरे से बरामद हुआ। मृतक भाइयों के साथ बकरी चराने गया था। इस दौरान वह भाई के साथ मछली भी मारा। किशोर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकिया गांव निवासी 14 वर्षीय सत्यम पुत्र विनोद रविवार की सुबह अपने दो भाइयों शिवम और सौरभ के साथ बकरी चराने गया था। इस दौरान मझुई नदी के किनारे बकरियों को चरने के लिए छोड़ कर तीनों भाई नदी में मछली मारने लगे।

कुछ मछली पकड़ने के बाद शिवम और सौरभ भाई सत्यम को वहीं छोड़ कर मछली लेकर कर घर चले गए। घर पर जब मछली बन गई तो शिवम व सौरभ पुन: सिवान में भाई को बुलाने के लिए पहुंचे। मौके  पर बकरियां तो मिल गई लेकिन भाई सत्यम नहीं मिला।

विज्ञापन

इस पर दोनों  भाई बकरियों को लेकर घर चले आए और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पिता विनोद व गांव के अन्य लोग सत्यम की खोज करने लगे। काफी देर बाद नदी तट पर शवदाह स्थल के पास बने कमरे में सत्यम का गला रेत कर हत्या किया हुआ शव पड़ा मिला।

बेटे की लाश देख कर विनोद मौके पर ही दहाड़े मार कर रोने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ पवई बृजेश सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

आजमगढ़ में घर के बाहर बैठे युवक को गला दबा कर मार डाला

अहरौला थाना क्षेत्र के कटाई चौर गांव निवासी एक युवक की घर के सामने ही चार लोगों ने पिटाई के बाद गला दबा कर हत्या कर दी। घटना रविवार शाम पांच बजे की है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कटाई चौर गांव निवासी राम सिंह यादव (32) दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई परिवर के साथ मुंबई रहता है। राम सिंह ट्रक चलाता था।

इधर कुछ दिनों से वह घर पर रह रहा था। रविवार की शाम पांच बजे के लगभग वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान दो बाइक से चार लोग उसके पास पहुंचे। किसी बात को लेकर राम सिंह की उन लोगों से कहासुनी हो गई और चारों ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी। एक ने उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चारों युवक फरार हो गए। राम सिंह का घर गांव से हट कर है। इस कारण लोगों को तत्काल घटना की जानकारी नहीं हो सकी। ग्रामीणों को जब तक जानकारी होती और तब तक राम सिंह की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम सिंह की शादी नहीं हुई थी। एसओ अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें