आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में वांछित आरोपी को गुलउर बाजार शिवमंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चंद्रशेखर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव का निवासी है।
जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी 2023 निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादपुर गांव निवासी नियाज अहमद ने तहरीर दी। आरोप था कि उसकी जमीन को बल पूर्वक नाजायज कब्जेदारी के लिए मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी मो. याकूब, वसीम अहमद, आलम व आलमपुर गांव निवासी चंद्रशेखर द्वारा कूटरचना के माध्यम से नियाज अहमद के भूमि का मो. याकूब के नाम का एग्रीमेंट टू सेल का अभिलेख तैयार कर लिए। इसके बाद मो. याकूब ने साथी वसीम अहमद को एग्रीमेंट कर दिया। उक्त एग्रीमेंट के गवाह अभियुक्त आलम व चंद्रशेखर हैं।
थानाध्यक्ष निहार नंदन ने बताया कि पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। मुबारकपुर थाने की पुलिस मंगलवार को बनकट बाजार में मौजूद थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गुलउर बाजार शिवमंदिर के पास आरोपी चंद्रशेखर मौजूद है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस ने आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया।