फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के लिए किशोर ने दी जान: गेम खेलने से मां ने मना किया, खेत से लाैटते ही निकल पड़ी चीख; कमरे में थी लाश

Fri, 05 Sep 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यह मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का है। मोबाइल छीनकर महिला अपने साथ लेते गई। इसी से नाराज होकर किशोर ने अपनी जा न दे दी। कमरे में बेटे की लाश देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले का मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: मोबाइल फोन की लत किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ऐसा ही मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सामने आया। यहां गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन नहीं देने पर नाराज किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाल सचिदानंद ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर कक्षा-8 का छात्र था। उसने गुरुवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मां ने बताया कि बेटा गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन मांग रहा था। वह मोबाइल फोन लेकर खेत में चली गई। मां का कहना है कि हमें क्या मालूम था कि बेटा फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेगा। अगर वह मोबाइल फोन दे देती तो बेटा आत्महत्या नहीं करता। किशोर तीन बहनों और दो भाइयों में सब से छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित
एसडीएम प्रशांत कुमार ने गुरुवार को लेखपाल राजेश मौर्य को में तत्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने गोपालपुर निवासी सूर्यबली की शिकायत पर पांच हजार रुपये रिश्तव लेते लेखपाल को पकड़ा था। तहसील मेंहनगर के आवासीय परिसर से भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर टीम मेंहनगर थाने पर लाई। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत /बीएनएसएस की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें