फरिहां। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के दक्षिण टोला में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद एक किशोर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहम्मदपुर गांव में बिजली सप्लाई के लिए हाइटेंशन तार स्थानीय सब स्टेशन से गया है। यह तार काफी नीचे तक लटक रहा है। सोमवार की सुबह कुछ बच्चे तार के नीचे खेल रहे थे। जमीन में नमी थी। जिसके चलते नमी वाले स्थान पर जाते ही बच्चों को शरीर में कुछ झुनझुनाहट का एहसास हुआ। जिस पर बच्चे मौके से भागने लगे। इस दौरान मो. अरहम (15) पानी पड़े खेत के ऊपर से गुजरे तार में प्रवाहित हो रहे हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट से उसे खींच सा लिया और जैसे तार आपस में टकराए लाइन ट्रिप होने से उसे फेंक दिया। जिससे अरहम झुलस गया। बच्चों की सीख पुकार पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए पीएचसी मोहम्मदपुर लाए। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को लिखित व मौखिक सूचना दी गई थी। फिर भी तार को ठीक नहीं किया गया।