फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नदी में नहाने गया किशोर डूबा, पांच घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
अहरौला के सजनी अनुसूचित बस्ती का किशोर की मझुई नदी में डूबा, रोती बिलखती मां सहित अन्य।संवाद
विज्ञापन
शमशाबाद बरसाती गंज के पास मझुई नदी में शुक्रवार दोपहर नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन करीब पांच घंटे बाद शाम पांच बजे तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

पुलिस ने रौनापार से प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम को बुलाया, जो शाम पांच बजे के बाद मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी। सजनी अनुसूचित बस्ती निवासी प्रियांशु गौतम (14) पुत्र पप्पू गौतम शुक्रवार दोपहर अपने साथियों के साथ बरसाती गंज के पास मझुई नदी के किनारे मछली मारने गया था।
मछली मारने के बाद करीब 12 बजे वह नदी में नहाने के लिए उतर गया। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी पकड़ से दूर चला गया। साथियों के शोर मचाने पर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, उपनिरीक्षक नीतीश चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की तलाश शुरू कराई गई। फूलपुर तहसील से राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार और लेखपाल हरिदर्शन भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दी गई।
00
पांच घंटे तक चला तलाशी अभियान
पुलिस और ग्रामीणों की ओर से काफी देर तक नदी में तलाश की गई, लेकिन शाम पांच बजे तक प्रियांशु का पता नहीं चल सका। इसके बाद थानाध्यक्ष ने रौनापार से प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम को बुलाया। टीम के पहुंचने के बाद नदी में दोबारा तलाश शुरू कराई गई। प्रियांशु कक्षा पांच का छात्र था। वह एक भाई और एक बहन में एकमात्र भाई था। उसके पिता पप्पू गौतम रोजी-रोटी के सिलसिले में खाड़ी देश में हैं। घटना की जानकारी उन्हें फोन से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें