फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की लापरवाही से हुई किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। कस्बे में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम के डाक्टर की लापरवाही से सोमवार की भोर में एक किशोरी की मौत हो गई। घर वालों के गिड़गिड़ाने पर भी डाक्टर छत से नीचे नहीं उतरा। किशोरी की मौत से नाराज परिवार के लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। किशोरी के परिवार के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाने के भदेवा गांव निवासी बबीता (14) पुत्री खिलाड़ी निषाद तीन बहनों में छोटी थी। रविवार की शाम को उसे पेट में दर्द के साथ उल्टी और दस्त होने लगी। इस दौरान परिवार के लोग बबीता को अतरौलिया कस्बेे में स्थित एक डाक्टर के यहां भर्ती कराए। डाक्टर ने दवा देकर रात करीब 11 बजे बबीता और उसके परिवारवालों को घर भेज दिया। बबीता की हालत में कोई सुधार न होने पर परिवार के लोग भोर में करीब चार बजे पुन: उसे लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और डाक्टर को बुलाने लगे। घर वालों की पुकार पर डाक्टर ने अपने छत से नीचे झांका तो जरूर लेकिन नीचे नहीं उतरे। बल्कि सुबह लाने की बात कहकर चले गए। बबीता की गंभीर दशा देख परिवार के लोग उसे दूसरे डाक्टर के यहां ले गए। जहां परीक्षण कर उसने बबीता को मृत घोषित कर दिया। बबीता की मौत के बाद परिवार के लोग हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। उसके पिता खिलाड़ी की तरफ से डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें