फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से किशोरी की मौत, मां बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह गजहड़ा गांव के कारुपार मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी। इस घटना में मृतका की मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के घायलों को ग्रामीण उपचार के लिए मुबारकपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासिनी पूनम निषाद (37) वर्ष पत्नी विनोद निषाद सोमवार को अपने पुत्र चंदन निषाद (18) व बेटी संजना (15) के साथ बाइक से गूंजरपार गांव में आयोजित यज्ञ में पूजा पाठ करने जा रही थी। बेटा चंदन निषाद बाइक चला रहा था। जैसे ही बाइक मुबारकपुर के कारूपार मोड़ के पास पहुंची विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद मौके पर ही संजना की मौत गयी। टक्कर मार कर ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग जुट गए। घायल के बारे में मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायलों को लेकर आनन फानन में मुबारकपुर सीएचसी पहुंचे। घायलों को दवा इलाज कर हालत में सुधार न होने पर रेफर कर दिया गया। निराश परिजन संजना के शव को लेकर घर लौट गए। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मृतका के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें