फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किशोर छात्र की मौत

Tue, 09 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तुलसीपुर पानी की टंकी के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में 10  वर्षीय किशोर छात्र की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि पुलिस ने किशारे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के समय मृत किशोर अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से घर जा रहा था।

जहानागंज थाना क्षेत्र के मनाथबांध इदिलपुर गांव निवासी अरविंद चौहान (10) पुत्र धर्मवीर कक्षा तीन का छात्र था। वह जहानागंज बाजार के पास स्थित एक विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन


सोमवार को स्कूल से अरविंद घर पहुंचा तो जहानागंज थाने के नथुवा गंभीरबन गांव निवासी उसके मौसी का बेटा नागेंद्र चौहान (13) और शैलेंद्र (8) पुत्रगण मिठाई आ गए।

इसके बाद वह अपने मौसेरे भाईयों के साथ बाइक से जहानागंज थाने के कादीपुर बाजार जाने लगा। जहां उसके मौसा मिठाई चौहान की दूकान है।

बाइक जैसे ही तुलसीपुर पानी की टंकी के पास पहुंची कि सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

जिससे उक्त तीनों के अलावा बाइक सवार सुनील यादव (30) पुत्र राममूरत निवासी गाजीपुर जिले के जखनियां थाना क्षेत्र के बघारी गांव निवासी भी घायल हो गया।

हादसा होते ही आसपास के लोग उस ओर दौड़ पड़े और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानागंज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई।

हालत गंभीर देख डाक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के वक्त मौजूद अस्पताल के लोगों ने पीएसची जहानागंज के आपातकालीन एंबुलेंस के चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस तब मौके पर पहुंची जब घायल वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें