फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास जागरूकता पदयात्रा पहुंची

Tue, 09 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी नेता शंकर यादव ने बीते 30 जनवरी को बलिया से सैफई तक सपा विकास जागरूकता पद यात्रा शुरू किया। इस दौरान यह पदयात्रा रविवार की शाम जिले में पहुंची।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह बेसिक शिक्षा ऊर्जा राज्य मंत्री वसीम अहमद ने पदयात्रा का स्वागत किया। साथ ही स्वंय भी पदयात्रा में शामिल होकर कुछ दूर तक चले।

इससे पूर्व रविवार की शाम राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामदुलार राजभर और जिला सचिव एसके सत्येन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा शुरू करने वाले शंकर यादव का फूल-माला पहनाकर स्वागत किए।

 शंकर यादव ने कहा कि वे पूर्व में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के साथ कन्याकुमारी से दिल्ली तक की पदयात्रा कर चुके हैं। कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है।
विज्ञापन


राम दुलार राजभर ने शंकर यादव की यात्रा को सराहाते हुए कहा कि इस यात्रा से सपा के कार्यो के प्रति जनता में अच्छा संदेश जाएगा।

 एसके सत्येन ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयास से प्रदेश, देश के अगड़े राज्यों में शामिल हो गया है। इस मौके पर रुद्र प्रताप अस्थाना, इम्तेयाज, रामअधार राजभर
विज्ञापन


जगदीश प्रसाद, ताराचंद राजभर, मौसी राजभर, अरविंद त्रिपाठी, मनोज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें