फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल बाहर छोड़कर फरार हुए आरोपी

Sun, 24 Jan 2021 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर रौनापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई है। इसके साथ ही बच्ची का मेडिकल कराने के लिए भी भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी(15) हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार की सुबह 10 बजे वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकली थी। बीच रास्ते में गांव के ही दो युवक पहुंचे और उसको जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए।

लगभग चार घंटे के बाद दोनों युवक बच्ची को स्कूल के पास ही छोड़ कर फरार हो गए। साथ ही उन्होंने किसी से कुछ बताने पर जानमाल की धमकी भी दी। बच्ची किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद बच्ची के पिता उसे लेकर महुला चौकी गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह पिता बच्ची के साथ रौनापार थाने पर पहुंचे और गांव के ही दो युवकों छोटू मौर्या व बिल्लू नाऊ के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर मिलते ही रौनापार थाना पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही आरोपियों की तलाशा शुरू कर दी है। इसके साथ ही बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है।

सगड़ी के सीओ अजय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन लोगों पर आरोप लगा है उनसे कुछ भूमि विवाद की बात भी सामने आई है। फिलहाल बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें