फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बारिश के बीच बिजली तड़कने से छत पर गिरी किशोरी की मौत

विज्ञापन
सलोनी, फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बारिश के बीच बृहस्पतिवार की दोपहर तेज आवाज में बिजली तड़कने के चलते छत पर कपड़े उतारने गई सलोनी (14) गिर गई। परिजन उसे 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय ले आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के धरांव गांव निवासी सलोनी अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। उसका प्रवेश कक्षा नौ में कराया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब एक सप्ताह की गर्मी के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई।
बारिश के बीच वह छत पर चली गई और भीगने लगी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली तड़की। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर छत पर ही गिर गई। इसमें उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। वहीं कुछ ही दूरी पर कपड़ा उठा रही मामा की लड़की आरती बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

परिजन सलोनी को तुरंत 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय ले आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंच गई। इधर, सूचना पाते ही उसके दादा कांता सरोज भी अस्पताल पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
मृतक सलोनी अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। बड़ा भाई करन कुमार अहमदाबाद व किशन कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें