फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जुलाई को नेहरू हाल में होगा जिला पंचायत का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट व निर्वाचन अधिकारी, अध्यक्ष जिला पंचायत, राजेश कुमार ने बुधवार को जिला पंचायत के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र जिला मजिस्ट्रेट को नेहरू हाल सभाकक्ष में दिए जा सकते हैं। यदि वह उसे लेने में अपरिहार्यत असमर्थ हो तो उक्त स्थान पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन 26 जून 2021 को दिन में 11 बजे से तीन बजे तक दिए जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की जांच का काम नेहरू हाल सभाकक्ष में उसी दिन शाम तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाएगा। उम्मीदवारी की वापसी की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा प्रस्तर (1) में उल्लिखित अधिकारी को 29 जून 2021 को दिन में 11 बजे से शाम तीन बजे तक नेहरू हाल सभाकक्ष में दी जाएगी। यदि निर्वाचन में विरोध होगा तो मतदान नेहरू हाल सभाकक्ष तीन जुलाई 2021 को दिन में 11 बजे और शाम तीन बजे के बीच होगा। वहीं उसी दिन तीन जुलाई को ही मतगणना शाम तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक नेहरू हाल सभाकक्ष में होगी।
अधिकतम चार लाख रुपये खर्च कर सकेंगे
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार चुनाव में अधिकतम चार लाख रुपये की राशि खर्च कर सकेंगे। जबकि प्रत्याशियों को नामांकन पत्र का मूल्य सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये एवं आरक्षित वर्ग के लिए 750 रुपये हैं। इसके अलावा जमानत राशि के रूप में सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को 10 हजार एवं आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को पांच हजार की राशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें