फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम द्वारा गठित टीम ने किया मंदुरी एयरपोर्ट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मंदुरी हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को लेकर डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने इस दौरान मंदुरी एयरपोर्ट को शुरू होने में प्रयुक्त होने वाली सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण के साथ ही मंदुरी एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। हाल ही में वाराणसी से गोरखपुर हवाई उड़ान शुरू हुई जिसके बाद मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग इस बात को लेकर चर्चा करते नजर आने लगे कि आखिर मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान कब शुरू हो गई।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने तीन सदस्य दल जिसमें एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता संजीव, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल ने मंदुरी हवाई पट्टी पर पहुंचकर एयरपोर्ट अथॉरिटी टीम के सदस्यों द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की। मैनेजर योगेश चंद्र भूषण से एयरपोर्ट पर कराए गए कार्यों की जानकारी ली। एयरपोर्ट पर उन्होंने फायर पिट, एटीसी टावर, बाउंड्री वाल, कुकिंग पिट, रनवे, कूलिंग पिट, नवनिर्मित पुलिस मचान- चार, फायर स्टेशन, बिजली सब स्टेशन, पानी की टंकी व एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा निर्मित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कार्यदाई संस्था निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह मौजूद रहे जिनके कार्यों की गठित टीम ने जांच की। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि मंदुरी एयरपोर्ट पर सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन के निर्देश पर मंदूरी एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें