फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फैमिली आईडी से मिलेगा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। ब्लॉक सभागार फूलपुर में मंगलवार को बीडीओ विमला चौधरी की अध्यक्षता में कोटेदारों की बैठक हुई। इसमें शीघ्र फैमिली आईडी बनाने के लिए जागरूक किया गया।बीडीओ ने कहा कि राशन कार्ड से वंचित आयकरदाता और संपन्न परिवारों की पहचान अब फैमिली आईडी से होगी। फैमिली आईडी से उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। वहीं आय, जाति, निवास जैसे प्रमाणपत्रों का भी कार्य करेगी। राशन कार्ड धारकों का कार्ड नंबर ही उनकी फैमिली आईडी मानी जाएगी।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव ने बताया कि शासन की ओर से एक परिवार, एक पहचान के तहत फैमिली आईडी जारी किया जा रहा है। फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा। 12 अंकों के इस कार्ड में पूरे परिवार का ब्योरा होगा। इस कार्ड से केंद्र और राज्य सरकार की 76 योजनाओं को जोड़ा जा चुका है। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें