फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्णायक संघर्ष तक चलेगा शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चलाया जा रहा धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर मिश्र की अध्यक्षता में जारी रहा। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से दी गई लंबित समस्याओं पर डीआईओएस ने हर बार की तरह इस बार भी गोलमोल और टाल मटोल जवाब दिया है। इससे संगठन संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अबकी बार यह धरना निर्णायक संघर्ष तक जारी रहेगा जब तक की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। डीआईओएस की बातों से संगठन का विश्वास उठ चुका है। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह कहा कि डीआईओएस हर महीने अपनी मनमर्जी की सूचनाएं मांगा करते हैं, जिससे विद्यालय के लोगों को परेशान होना पड़ता है। एक अगस्त को बकरीद और तीन अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। उसके पहले सभी विद्यालयों के वेतन का भुगतान अवश्य किया जाए। फीडिंग के नाम पर किसी भी विद्यालय का वेतन नहीं रोका जाना चाहिए। कोषाध्यक्ष अबरार अहमद, रामजन्म सिंह, अनिल चौबे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें