अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित 460 केवीए क्षमता के सोलर प्लांट का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ।
भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने फीता काटकर प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती करीब 70 मरीजों को फल वितरित किए गए।
विनोद राजभर ने कहा कि सोलर प्लांट शुरू होने से अस्पताल की बिजली खपत कम होगी। जरूरत से अधिक बिजली बनने पर उसका उपयोग अन्य स्थानों पर भी किया जा सकेगा।
बताया कि मुख्यमंत्री से आग्रह के बाद अस्पताल में रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आने वाले दिनों में परिसर में पार्किंग और इंटरलॉकिंग की सुविधा विकसित कराने का प्रयास किया जाएगा।
बाद में पीएम के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. गुलाटी, संजय मिश्रा, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद