18 अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिला मुख्यालय पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खि
आजमगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए फैसले को एकतरफा बताया।
जिलाध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि 20-30 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की नियुक्ति शर्तों की अनदेखी कर सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय सुनाया है, जो न केवल शिक्षकों के साथ अन्याय है बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित करेगा। जिला उपाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि नियुक्ति के समय शिक्षकों ने सभी योग्यता शर्तें पूरी की थी, लेकिन अब फैसले से वे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि कई शिक्षकों के साथ हार्ट अटैक और डिप्रेशन जैसी खबरें सामने आ रही हैं। इस अवसर पर महामंत्री अनिल मिश्र, अरविंद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश राय, रासबिहारी यादव, सुजीत सिंह उपस्थित रहे।