फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईओएस के आश्वासन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को स्थगित हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कुछ समस्याओं का निस्तारण तत्काल कर दिया गया तो कुछ के लिए एक सप्ताह का समय मांगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 जुलाई से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठा हुआ था। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर मिश्र ने कहा कि लंबित मांगों पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान किया और कुछ के लिए एक सप्ताह का समय लिया है। उन्होंने बताया कि धरना समाप्त नहीं किया गया है। बल्कि कुछ दिनों के लिए स्थगित किया हुआ है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यह धरना सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए पुन: प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें