उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। चेतावनी दी कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षकों को जनवरी 2014 से अद्यतन मानदेय का अभी तक भुगतान नहीं हुआ। इसके लिए लिखित और मौखिक रूप से बार-बार अधिकारियों से अनुरोध किया गया। बावजूद विभाग के अधिकारी भुगतान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
कहा कि जबकि इसी मंडल के दो अन्य जनपदों मऊ और बलिया में मानदेय का भुगतान हो रहा है। अब तक आजमगढ़ में एक ट्रेड में दोनों शिक्षकों को 10-10 हजार का भुगतान नहीं हो रहा है।
भुगतान न होने तक उन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाती तब तक धरना जारी रहेगा।
इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय अध्यक्ष अमरेंदु प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिलामंत्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, अरुणकांत पाठक, संजय सिंह, कमलाकांत शुक्ल, मिसबाहुल हुदा, अंजली बरनवाल आदि उपस्थित हुए।