फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में चला रही थीं मोबाइल, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों की दशा व दिशा पर नजर रखने को शासन ने एडी बेसिक की अध्यक्षता में एक सचल दल गठित किया है। इस दल ने गुरुवार को दर्जन भर से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की गई। वहीं एक शिक्षिका जो स्कूल में मोबाइल चला रही थी, उससे स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके साथ ही कस्तूरबा विद्यालय मोहम्मदपुर की दशा अत्यंत ही निम्न स्तर की पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर गठित टीम चार लोग शामिल है। गुरुवार को निरीक्षण करने वाले टीम में एडी बेसिक की अनुपस्थित में कार्यालय के सहायक मनीष कुमार अस्थाना, डीसी बालिका शिक्षा नील नयन गुप्ता, डीसी सामुहिक सहभागिता आरसी चौहान शामिल रहे। टीम ने रानी की सराय, मेंहनगर, पल्हना, लालगंज व मोहम्मदपुर ब्लाक के दर्जन भर से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर चक अमुई में तैनात सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश राय अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन काटने की संस्तुति की गई। वहीं उच्च प्रावि लछिरामपुर पर तैनात अध्यापिका राना परवीन भी अनुपस्थित थी, इनका भी वेतन काटने की संस्तुति की गई। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूदरी पर तैनात स.अध्यापिका मिनाक्षी राय कुर्सी पर बैठ कर पैर हिलाते हुए मोबाइल चलाते मिली। जिस पर इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। कस्तूरबा विद्यालय मोहम्मदपुर पर स्थिति अत्यंत दयनीय पायी गई। लेखाकार द्वारा यहां कोई कार्य नहीं कराया गया। जिस पर स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें