फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्यपाल पुरस्कार के लिए शिक्षक प्रदीप सिंह का चयन

विज्ञापन
राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित ​शिक्षक प्रदीप सिंह। संवाद
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर में कार्यरत शिक्षक प्रदीप सिंह का राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को राज्यपाल उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

धौरहरा गांव निवासी प्रदीप सिंह ने 25 वर्ष के सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन को दिया।
उनके चयन पर शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह समेत शिक्षक मनोज दुबे, नागेंद्र दुबे, पुल्ली पांडेय, पवन सिंह, पंकज, देवेंद्र सिंह, विजय प्रताप यादव सहित अन्य शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें