फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'हमें रोजी कौन देता है... अल्लाह ताला', शिक्षिका के सवाल का बच्चों ने दिया जवाब; वीडियो वायरल

Fri, 09 Jan 2026 02:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त एक स्कूल का वीडियो सामने आया है। जिसमें शिक्षिका द्वारा बच्चों से मजहबी सवाल-जवाब करने का दृश्य है। मामले को लेकर डीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को मजहबी सवाल-जवाब सिखाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने पांच से छह साल के बच्चे खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि शिक्षिका का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उनकी आवाज स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन


वीडियो में बच्चों से पूछे जा रहे ये सवाल
वीडियो में शिक्षिका बच्चों से पूछती हैं कि तुम कौन हो, तुम्हारा मजहब क्या है, हमें रोजी कौन देता है, जमीन, आसमान, चांद और सूरज किसने बनाया। इन सभी सवालों के जवाब में बच्चे “मुसलमान” और “अल्लाह ताला” कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब, कुरान शरीफ के नाजिल होने, रमजान और ‘इकरा’ जैसे धार्मिक विषयों से जुड़े सवाल-जवाब भी कराए जा रहे हैं।

सपा नेता से कनेक्शन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का है, जिसकी मान्यता सीबीएसई बोर्ड से है। स्कूल रानी की सराय थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के पास कोटिला इलाके में स्थित है। स्कूल का संबंध सपा के विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली से बताया जा रहा है, जबकि स्कूल के डायरेक्टर नोमान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; संक्रांति पर एकादशी का संयोग: दान-पुण्य का बदला नियम, त्योहार मनाने के लिए करें ये खास उपाय
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे शिक्षा के नाम पर मजहबी शिक्षा देने का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसकी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें