फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नहर में मिला दिव्यांग का शव, पैर फिसलने से डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के दिव्यांग युवक चंद्रशेखर गिरी (35) का शव मंगलवार देर रात घर से सटी नहर में मिला। परिजनों ने बताय कि वह शौच करने गया था, पैर फिसलने से नहर में डूबने की आशंका है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर मंगलवार शाम घर से शौच के लिए निकला था, देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश शुरू की ग्रई। काफी देर बाद घर से लगभग 200 मीटर दूर उसका शव नहर में फंसा मिला। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। थानाध्यक्ष अहरौला अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि शौच के बाद पानी छूने की कोशिश में पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें