मुबारकपुर सीएचसी पर कोविड-19 वैक्सीनेशन कराते डा. शमीम अहमद और उनका परिवार। उन्होंने अपील की कि 45 व?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण के चौथे चरण की बृहस्पतिवार को शुरूआत हो गई। वृद्ध व बीमार लोगों के बाद सरकार ने 45 प्लास के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए इस चरण की शुरुआत कराया है। जिसे लेकर ग्रामीण की अपेक्षा शहरी केंद्रों पर ज्यादा गहमा-गहमी देखने को मिली। 8100 के लक्ष्य के सापेक्ष 3470 लोगों ने केंद्रों पर पहुंच कर टीकाकरण कराया।
स्वास्थ्य महकमा सरकार के निर्देश पर टीकाकरण की कवायद में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को चौथे चरण के टीकाकरण की शुरूआत जिले में हो गई। 45 प्लस के सभी लोगों को इस चरण में कोरोना का टीका सरकारी अस्पतालों पर नि:शुल्क तो प्राइवेट पर निर्धारित शुल्क जमा करने पर लगाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि चौथे चरण के प्रथम दिन कुल 81 केंद्रों पर 81 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। हर केंद्र पर 100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष कुल 3470 लोगों ने चौथे चरण के टीकाकरण के पहले दिन कोरोना का टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने 45 प्लस आयु वाले लोगों से अपील किया कि अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर कोरोना का टीका लगवाएं। देश में बना हुआ यह टीका निश्चित तौर पर कोरोना से बचाव में सहायक है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण जरूरी है। ग्रामीण केंद्रों पर तो कम लेकिन शहरी टीकाकरण केंद्रों जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार पर लोगों की भीड़ उमड़ी थी।