फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आधे गांव में नहीं लगाई गई टोंटी, पाइप लीक, नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
गहजी गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जल जीवन मिशन की सप्लाई और खराब व्यवस्था को लेकर गहजी के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रधान राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के 40 प्रतिशत घरों में पानी नहीं आने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रधान राकेश सिंह ने बताया कि गांव में आधे से अधिक जगहों पर अभी तक टोंटी नहीं लगाई गई है। यही नहीं, जहां टोंटी लगी है, वहां भी लगभग 20 प्रतिशत घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सप्लाई पाइप जगह-जगह लीक हो गई है।
पानी की सप्लाई भी नियमित नहीं है। इससे परेशानी बढ़ गई है। ग्राम प्रधान ने कहा कि जब तक व्यवस्था को सही नहीं किया जाता, तब तक परियोजना को हैंडओवर नहीं होने दिया जाएगा। व्यवस्था नहीं सुधरी तो इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रदीप कुमार, राजबली, रामशब्द, गया शर्मा, लक्ष्मण सिंह, राजाराम, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें