फिल्म तांडव के विरोध में शिब्ली कालेज के सामने पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर्यमगढ़ के कार्यकर्ताओं ने तांडव बेब सीरीज के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में निर्देशक अली अब्बास जफर और अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका।
नगर आंदोलन प्रमुख विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के मुख्य गेट पर पुतला फूंका गया और पोस्टर जलाए गए। नगर मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि इस बेब सीरीज में कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। देश में सौहार्द का वातावरण खराब करने का प्रयास किया गया है। जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़, विजय प्रताप सिंह, शिवम पांडेय, दिनेश सिंह रघुवंशी, अंतरिक्ष सिंह, समर प्रताप सिंह, दिव्यांश राय, अभिनव सिंह, दिव्यांशु पांडेय, अंकुर श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, अश्वनी मिश्रा, अंकित पांडेय, रजत राय उपस्थित रहे।
उधर, मेंहनगर कस्बे के जयननगर मोड़ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तांडव वेब सिरीज के निर्माता निर्देशक अली जौहर अब्बास का पुतला जलाया। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। राजीव, डा.शैलेंद्र, संदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।