फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबानी सजाः दबंगों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, पेड़ से बांधकर किया लहुलूहान; रंजिशन दिखाई हैवानियत

Tue, 14 May 2024 10:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: दोनों युवकों को पेड़ से पीटने के बाद दबंग फरार हो गए। जाने से पहले युवकों की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो वायरल होने पर स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
युवकों की पिटाई के बाद बाइक भी किया क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना चट्टी पर बाइक सवार दो युवकों को घेरकर कुछ लोगों ने हॉकी और डंडे से पीटा। इसके बाद पेड़ से बांधकर भी पिटाई की। दोनों को घायलावस्था में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। जाते-जाते उनकी बाइक को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आइमा गांव निवासी सौरभ मौर्या (22) अपने मित्र प्रद्युम्न चौहान (21)  गांव नराव थाना मुबारकपुर के साथ रविवार की शाम अपने दोस्त करण के गांव असोना थाना जहानागंज गया था। तीनों एक ही बाइक से गए थे। करण को उतारने के बाद जैसे ही वह असोना चट्टी के पास पहुंचे। तभी किसी पुराने विवाद को लेकर कुछ लोग हॉकी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और उन्हें मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इतने से भी जब मन नहीं भरा तो उन्होंने दोनों को पेड़ से बांधकर भी पीटा। जिससे सौरभ और प्रद्युम्न दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी प्रकार से परिजनों को सूचना मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के साथ परिजन जाकर दोनों युवकों को छुड़ाए। जाते-जाते हमलावर दोनों युवकों की बाइक और मोबाइल को भी तोड़ दिया। दोनों युवकों को सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें