बहादुरपुर गांव में आयोजित रामलीला मंचन का दृश्य। स्रोत-आयोजक
बहादुरपुर गांव में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन दशरथ मरण, राम-भरत चित्रकूट मिलाप, शूर्पणखा नकटैया और खर-दूषण वध के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
राम के वन से नहीं लौटने के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और गुरु वशिष्ठ के आदेश पर भरत-शत्रुघ्न को अयोध्या बुलाने का दृश्य मंचित हुआ। पंचवटी में शूर्पणखा के राम-लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखने और लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक-कान काटने का प्रसंग भी दिखाया गया। रामलीला में अमित सिंह, मनीष यादव, अन्नू पंडित, विशाल त्रिपाठी, संगम गुप्ता, शंकर यादव, शिवम गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुरेंद्र राय, विजयी राय और राहुल यादव सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन किया।