फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चल बेटा सेल्फी ले ले रे' कांटेस्ट शुरू

Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
शिब्ली महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करतीं डीडीसी ऋतु सुहास।
विज्ञापन
जिले में युवा मतदाताओं की सुविधा के लिए बने मोबाइल एप ‘बूथ दोस्त’ को निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है। इससे उत्साहित मतदाता जागरूकता अभियान की प्रभारी अधिकारी ने युवाओं को जागरूक करने के लिए "चल बेटा सेल्फी ले ले रे" कांटेस्ट की शुरुआत शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में की।
विज्ञापन


जिले में मतदाता जागरूकता अभियान की प्रभारी अधिकारी डीडीसी ऋतु सुहास ने बुधवार को मोबाइल एप को लांच किया था। एप में जिले के 12 सौ गांवों और 16 सौ बीएलओ की सभी जानकारियां भी उपलब्ध हैं। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति जिले की दसों विधानसभा के ब्लॉकवार मतदान केंद्र और बूथ से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकता है। कांटेस्ट में भाग लेने वाले वाले युवाओं को अपनी सेल्फी खींचकर जिला निर्वाचन कार्यालय में देनी होगी। अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।

विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। डीडीसी ऋतु सुहास ने बताया कि इस कांटेस्ट के जरिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लोकल स्तर पर कुछ कपड़े डिजाइन कराए गए हैं, जिन्हें पहनकर बीएलओ बूथ पर जाएंगे। अभियान से अंडर ट्रेनिंग लेखपालों को भी जोड़ा गया है, जो बूथ पर बीएलओ की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें