फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सर्दी में खानपान का रखें ध्यान, रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ लोगों में सांस फूलना, बुखार, खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देकर मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। मोटापे की समस्या पर भी नियंत्रण रखा जा सकता है। ऐसा करने से इम्युनिटी भी मजबूत रहेगी।
मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डा. आरके कुशवाहा ने बताया कि ठंड के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे मौसमी बीमारियां आसानी से घेर लेती हैं।
विज्ञापन

यदि सर्दी की शुरुआत से ही खानपान में बदलाव कर लिया जाए, तो इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और बीमारियां दूर रहेंगी। उन्होंने कहा कि खराब खानपान से मोटापा भी बढ़ता है, जिस पर नियंत्रण आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि ठंड में रातें लंबी होने से पूरी नींद लेने के बाद सुबह जल्दी उठें। सुबह व्यायाम करने से शरीर में गर्माहट बनी रहेगी और ठंड से बचाव होगा।
नियमित सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से कफ की समस्या नहीं होती और सर्दी-जुकाम भी दूर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें