फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी : योगासन में प्रतिभाग करेंगी जिले की दो बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
21 नवंबर से बंगलूरू में दो दिवसीय ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें योगासन में जिले की सगी बहने रागेश्वरी गोंड व तेजस्विनी गोंड का चयन हुआ हैं।
विज्ञापन

दोनों बहनें महाराजा सुहेलदेव विवि की तरफ से योगासन खेल में प्रतिभाग करेंगी। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल में प्रतिभाग करने के लिए एमएसडीयू में हुए चयन प्रतियोगिता में 30 महाविद्यालयों के छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
इसमें शिब्ली पीजी काॅलेज की छात्रा रागेश्वरी गोंड व श्री जगदीश नरायन महेंद्र प्रसाद महाविद्यालय रघुपुर की छात्रा तेजस्वनी गोंड का चयन किया गया। इससे छात्रों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व भी दोनों ने 2023-24 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में एमएसडीयू टीम का प्रतिनिधित्व किया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें