आजमगढ़। कांशीराम की 91वीं जयंती पर बसपा की ओर से शनिवार को नेहरू हॉल में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि कांशीराम ने वोट के अधिकार और सांविधानिक अधिकार में बहुजन समाज पार्टी से जोड़कर सीधे सत्ता में पहुंचा दिया।
मगर दुखद है कि आज समाज बसपा को शीर्ष पर पहुंचाने में कहीं न कहीं कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम आगामी वर्षों में बसपा को सत्ता में पहुंचाने का संकल्प लेकर जाएंगे, तभी हमारा समाज बसपा के साथ मजबूत होगा। मुख्य मंडल प्रभारी विनोद चौहान ने कहा कि पिछड़े वर्ग के महापुरुष इस बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने में अपना जीवन दिया है।
चाहे तथागत बुद्ध हों या फिर ज्योतिबा फुले हो बहुजन आंदोलन में शाहू जी महाराज सहित एक लंबी संख्या है। जिसके पुरुषार्थ से बहुजन आंदोलन यहां तक आया है। डॉ. बलिराम ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इस मौके पर डा. इंदू चौधरी, सालिम अंसारी, सबीहा अंसारी, अरूण पाठक, बालकृष्ण चौहान, चेतई राम आदि उपस्थित थे।