फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने पीटा और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के उदयापुर गांव में आजमगढ़ निवासी एक युवक को जिंदा जलाकर मारने का परिजनों का आरोप लगाया है। आरोप है कि छह दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की न केवल प्रेमिका के परिजनों ने पिटाई की बल्कि, पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे प्रेमी युवक गंभीर रूप से जल गया। यह घटना नौ मार्च की है। मृतक के पिता ने प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भवानीपट्टी गांव निवासी आकाश दुबे (24) अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता था। उसका ननिहाल अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के उदयापुर गांव में था। पिता प्रदीप दुबे ने बताया कि आकाश कभी-कभी अपने ननिहाल में आता था। इसी दौरान ननिहाल में ही पास के गांव के एक युवती से उसे प्रेम हो गया था। बताया कि पांच मार्च को वह फ्लाइट से आजमगढ़ आया था। इसके बाद से यह पता नहीं चल सका कि वह कहां पर है। परिवार का आरोप है कि नौ मार्च को लड़की के परिजनों ने पेट्रोल डालकर आकाश को जला दिया। इसकी जानकारी आकाश के ननिहाल वालोंं को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। आकाश को लेकर परिजन पास के एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर शुक्रवार को आकाश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि मौत से पहले आकाश ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना पूरा बयान दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।- वंदना अग्रहरि, थानाध्यक्ष जैतपुर अंबेडकरनगर जनपद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें