फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर निकाली गईं झांकियां

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर संत रविदास और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पार्पित करते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। संत रविदास की जयंती पर शनिवार को जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं झांकी निकाल लोगों ने उन्हें नमन किया तो कहीं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। पार्टी कार्यालयों में भी संत रविदास की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर महान संत रविदास की जयंती व आजादी के योद्धा चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि संत रविदास समाज सुधारक थे। उन्होंने कर्मकांड और अंधविश्वासों के संबंध में तार्किक बातों से मानवतावादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। इस मौके पर जयराम सिंह पटेल, दुर्गविजय राम, रामआसरे राय, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, राजेश यादव, राजाराम सोनकर आदि उपस्थित थे। संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उपाध्यक्ष बेलाल अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने संत रविदास को याद करते हुए उन्हें एक महान संत, कवि व समाज सुधारक बताया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह अपने सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं के साथ वाराणसी के सीर गोवर्धन संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली पहुंचे वहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर तेगबहादुर यादव, डा. रमेश चंद्र शर्मा, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, मुन्नू मौर्य, जगदंबिका चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार संत रविदास एवं डा. भीमराव अंबेडकर जयंती समिति सरायमीर के तत्वाधान में शनिवार को कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में धूमधाम से मनाई गई। प्रशासन द्वारा जुलूस एवं झांकियों की अनुमति न मिलने के कारण आयोजन समिति द्वारा संत रविदास एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में संत रविदास जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह जगह से आकर्षक झांकी निकाली गई। क्षेत्र के पारीपट्टी, राजू पट्टी, जमीन मुहम्मद पुर, भदांव, मालटारी,सुन्दर सराय बल्लो , अंजान शहीद, अजमतगढ़ ,सगड़ी , बनकट, जीयनपुर सहित पूरे क्षेत्र में संत रविदास की जयंती पर गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकी निकाली गई। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार अधिवक्ता संघ सभागार में तहसील बार अधिवक्ताओं ने संत शिरोमणी रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करते उनके जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सिंह,रामदरश राय, विरेंद्र पांडेय, प्रमोदसिंह आदि ने अपने अपने विचार रखे। अध्यक्षता तहसील बार के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा व संचालन रमेश कुमार ने किया। इस मौके पर सुशील राय, पवन कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, राजेश तिवारी आदि उपस्थित रह े।लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार संत रविदास मंदिर बघावर पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। बघावर ताहिरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सिंह राठौर ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास का नाम ऐसे ही संत शिरोमणि नहीं पड़ा। उनके द्वारा वर्तमान के साथ भविष्य भी जानते थे। समाज के ऊंच-नीच भावना तथा छुआछूत को खत्म करने का प्रयास किया था। इस मौके पर प्रवीण सिंह राठौर, सूर्यभान यादव, राकेश यादव, छोटे लाल निषाद, जय सिंह, परदेसी, उधम सिंह, लालू, कांता प्रसाद आदि रहे। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू युवा केंद्र की ब्लॉक एनवाईवी पूनम के नेतृत्व में रविदास मंदिर मोहिउद्दीनपुर में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर पर साफ सफाई का कार्य किया गया तथा कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिवलोचन, राम नगीना, शिवशंकर, राज कपूर, शिव सार्जन, प्रसाद, इंद्रजीत कुमार, आकाश कुमार,संदीप आदि उपस्थित थे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार पवई के कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल अंबारी में रविदास जयंती के अवसर पर नवनिर्मित अत्याधुनिक पुस्तकालय का उदघाटन एवं किताबें बोलती हैं विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुस्तकालय का उदघाटन पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने बताया कि पुस्तकालय का निर्माण तत्कालीन जिलाधिकारी एनपी सिंह के सहयोग से हुआ है। पुस्तकालय के लिए 2 लाख रुपये की पुस्तकें पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश एवं पूर्व कुलपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय बर्धा विभूति नारायण राय ने दिया है। इस मौके पर समाजसेविका हिना देसाई, मीश रक्सम की नायिका अदिति, हरिमंदिर पांडेय, सुभाष यादव, आशुतोष विक्रम, रामधनी यादव आदि उपस्थित थे। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा.कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने मोहिउद्दीन रविदास मंदिर पर पहुंचकर संत शिरोमणि भक्त रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सेठवल, मुरादाबाद, चकरोवा, कोटिला, रुदरी, कोठिया, बढ़या, मोतीगंज में शनिवार को संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंदिरों में हवन, पूजन किए गए। साथ ही लोगों से संत शिरोमणि के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार महाराजगंज स्थित संत रविदास मंदिर पर रविदास जयंती मनाई गई। जिसमें क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष तथा संचालन राजेश कुमार ने किया। वहीं लोजजपा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित पार्टी कार्यालय में संत रविदास की जयंती मनाई गई। लोगों उनके चित्र पर शऱ्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किज्ञ्या। प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास 15वीं शताब्दी के एक महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि और समाज सुधारक और निर्गुण संप्रदाय के प्रसिद्ध संत थे।
विज्ञापन

रविदास जयंती पर कराया खिचड़ी भोज
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में रविवार को सठियांव ब्लाक के केरमा गांव में सरोज मणि के आवास पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास और डा.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। खिचड़ी भोज के माध्यम से महासंघ ने जाति-पाति, छुआछूत जैसी कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिनारायण सिंह, प्रदेश मंत्री विष्णुकांत चौबे, मंडल प्रभारी मनोज श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्त,नारायण प्रजापति, निजामाबाद नगर अध्यक्ष विजय सोनकर,महामंत्री मनोज मौर्य, वीरेंद्र सेठ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें