फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं भरा जोश

विज्ञापन
कंधरापुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते सत्येंद्र राय। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ जाते समय जनपद के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। अतरौलिया के लोहरा टोल प्लाजा से शहर तक कई स्थानों पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत के लिए इंतजार में खड़े रहे। शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बिजरवा बनकट डॉ. अशोक सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने संत शिरोमणि रविदास को पुष्प अर्पित कर नमन किया। विद्यार्थियों से संत शिरोमणि के जीवन से सीख लेने और उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चल कर समाज सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में मंदुरी में अरविंद जायसवाल, श्रीकृष्ण पाल, सतेन्द्र राय, पवन सिंह मुन्ना, राधेश्याम सिंह, विनोद उपाध्याय, संजय यादव, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, महेंद्र मौर्या राजीव शुक्ला विवेक निषाद आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। भंवरनाथ चौराहे पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पंकज सिंह कौशिक, आशुतोष पाठक, सुरेन्द्र सिंह, अभिषेक उपाध्याय, विनय प्रकाश गुप्त, मृगांक शेखर सिन्हा ने स्वागत किया। हाफिजपुर में अजय सिंह के नेतृत्व में मयंक गुप्ता, जूही श्रीवास्तव, दीपक मौर्या ने स्वागत किया। कंधरापुर बाजार में जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राय, अभिषेक राय, कमलेश यादव, विनीत दुबे, शेर बहादुर सिंह, रजनीश राय आदि ने स्वागत किया। शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बिजरवा बनकट में डॉ. अशोक सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने संत शिरोमणि रविदास को पुष्प अर्पित कर नमन किया। विद्यार्थियों से संत शिरोमणि के जीवन से सीख लेने और उनके बताए रास्तों पर चल कर समाज सेवा करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, अजय सिंह गौतम आदि मौजूद थे। अतरौलिया में लोहरा टोल प्लाजा पर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और कहा कि आने वाले चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, पूर्व अध्यक्ष जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्रा, चंद्रजीत तिवारी, सुनील पांडेय, नवीन सिंह, आनंद तिवारी, नीरज तिवारी मौजूद रहे। लाटघाट बाजार में हरैया के प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह और अजमतगढ़ ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र के नेतृत्व में स्वागत किया गया। घनश्याम सिंह पटेल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद थे। जीयनपुर रजादेपुर में विद्या सागर सिंह पटेल और रामसिंह पटेल ने नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर कोतवाल की शिकायत की। यहां चंद्रशेखर सिंह, राज बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें