फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ के सैयद रजी हैदर फहमी बने टैंगो गणराज्य के राजदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। सैयद रजी हैदर फहमी के टैंगो गणराज्य का राजदूत बनने के बाद तीन दिन से लगातार उनकी ससुराल कंदरी गांव में जश्न का माहौल है। माहुल स्थित हिंद गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक फहमी के ससुर हैं। रविवार को इस खुशी में कंदरी स्थित उनके घर पर मिष्ठान का वितरण कर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन


जिले के शिवली गांव निवासी वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सैयद रजी हैदर फहमी को टैंगो गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें राजदूत नियुक्त किया।

सैयद रजी अहमद फहमी का जन्म शिवली गांव में हुआ था पर इनके पिता गुलाम हुसैन रोजी रोटी के सिलसिले में कोलकाता चले गए और वहीं बस गए। इनकी पढ़ाई लिखाई कोलकाता में हुई। कोलकाता में शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे मुंबई अनुसंधान विभाग में कार्यरत हो गए। 1994 में विदेश मंत्रालय में शामिल हुए और देश विदेश में भारतीय दूतावासों में कार्य किया। वर्ष 2021 से वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट और वीजा डिवीजन में निदेशक के पद पर कार्यरत रहे। टैंगो अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक स्वतंत्र गणराज्य है।
विज्ञापन


सैय्यद रजी हैदर फहमी की शादी फूलपुर तहसील के कंदरी गांव निवासी और फातिमा हिंद गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक सैयद आफताब हुसैन की पुत्री गुलनाज फातिमा के साथ हुई है। इनके तीन बच्चे हैं जो चिकित्सक है। हिंद गर्ल्स कॉलेज माहुल के लिपिक और सैयद रजी हैदर फहमी के साले सैयद वसीम हैदर ने बताया कि हमें गर्व है कि हमारे रिश्तेदार राजदूत नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें