फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने की ली शपथ

Sun, 25 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा रविवार को मेहता पार्क में आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों और मतदाताओं को जाति, वर्ग, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही दो बीएलओ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
शपथ के लिए मैदान में लोगों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी थी। कार्यक्रम का शुभांरभ एडीएम प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

लोक गायक अरुण सिंह अनाड़ी और अरविंद शर्मा मधुकर ने अपने गीतों से  लोगों को मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने लोगों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस मौके पर परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, विधायक बृजलाल सोनकर, अभय नरायन पटेल, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव आदि उपस्थित थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने उत्कृष्ठ कार्य करने पर मुबारकपुर वार्ड नंबर- 346 की बीएलओ प्रेमकला और सदर तहसील के वार्ड नंबर 347 की बीएलओ फूलमती को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें