फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बोलीं, बेटी को लेने दो आकार

Sun, 25 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के परिसर से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व मुख्य चिकित्साधिकारी वीबी सिंह ने किया।
विज्ञापन


जबकि जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन की तख्तियां लेकर चल रहे थे।

राजकीय बालिका इंटर कालेज से निकली रैली गांधी तिराहा रैदोपुर, स्टेट बैंक, पुरानी तहसील, नेहरूहाल होते हुए कालेज परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए पूरे रास्ते नारे लगाते चल रही थीं। परिणामस्वरूप ‘बेटी को लेने दो आकार, सभी करो सपना साकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ  के नारे से क्षेत्र गुंजायमान हो गया था।

इस जागरूकता रैली सीएमओ वीबी सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. संजय कुमार, डा. एके सिंह, डा. डीपी सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य अनवर जहां, दुर्गावती सिंह, शशि राय, गीता यादव आदि शामिल थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में अहरौला संवाददाता के अनुसार  विश्व बालिका दिवस पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्राओं ने  बेटी से ही आज है, बेटी से ही कल है, का नारा लगाते हुए रैली मतलूबपुर, पकड़ी, पठानपुर, चांदनी चौक, परगासपुर तक गई।

रैली में चिकित्साधिकारी डा. अजय यादव यादव, प्रदीप कुशवाहा, सुरेश मौर्या डा. जैशर, बृजेश सिंह, डा. आशीष यादव आदि शामिल रहे। क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें