फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सफाईकर्मी, पंचायत सहायक केयर टेकर अनुपस्थित मिले; एडीओ पंचायत ने जारी की नोटिस

Sun, 07 Sep 2025 12:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर यहां का हाल जाना। अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
11 ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एडीओ पंचायत। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: एडीओ पंचायत फूलपुर ने ग्राम पंचायत पल्थी और कनेरी का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कनेरी में निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक, सफाईकर्मी और केयर टेकर अनुपस्थित मिले। अधिकारी ने तीनों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


गांव में साफ सफाई, पंचायत भवन पर चल रहे पंचायत कार्यालय सहित सामुदायिक शौचालय संचालन की स्थिति की जांच करने शनिवार को एडीओ पंचायत उमाकांत पाठक ने ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पल्थी और ग्राम पंचायत कनेरी का निरीक्षण किया।

सुबह दस बजे ग्राम पंचायत पल्थी में पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां पंचायत सहायक कक्ष में उपस्थित मिले। पंचायत भवन का मरम्मत कार्य प्रधान द्वारा कराया जा रहा था। वहीं ग्राम पंचायत कनेरी में पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक कार्यालय पर अनुपस्थित मिले। साथ ही सफाईकर्मी व सामुदायिक शौचालय पर नियुक्त केयर टेकर अनुपस्थित रहे। एडीओ पंचायत उमाकांत पाठक ने बताया कि तीनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें