फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविंदर अध्यक्ष, अजय महामंत्री

Wed, 28 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन
श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को मतदान और मतगणना सकुशल संपन्न हो गई। छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर सविंदर कुमार और महामंत्री पद पर अजय यादव निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा, राकेश विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, रमेश कुमार पुस्तकालय मंत्री और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर बृजेश यादव निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन


सगड़ी तहसील के मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार की सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। महाविद्यालय गेट के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान तैनात थे। सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम थी लेकिन 11 बजे तक बूथों पर लंबी कतार लग गई। सबसे ज्यादा उत्साह बीए और बीएसी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं में देखने को मिला।

शाम तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पर सविंदर कुमार 617 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र यादव को 468 मत प्राप्त हुए। वहीं, इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अरुण यादव को 349 और अभिषेक यादव को 173 मत प्राप्त हुआ। महामंत्री पद पर अजय यादव 516 मत पाकर विजयी रहे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी  शशिकुमार को 468 मत प्राप्त हुए। अंगद प्रजापति को 392 और  सूर्यप्रकाश सिंह को 259 मत मिले।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर राकेश विश्वकर्मा 655 मत पाकर विजयी रहे उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को  442 मत प्राप्त हुए वहीं  सुरेंद्र को 355 और प्रशांत शर्मा को 166  मत मत से संतोष करना पड़ा। पुस्तकालय मंत्री पद पर रमेश कुमार 420 मत पाकर विजयी रहे। जगदीश यादव 340 मत पाकर दूसरे स्थान पर  रहे। राजीव चौरसिया को 313 और संजय यादव को 216 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर बृजेश यादव 586 मत पाकर विजयी रहे। प्रदीप गुप्ता 516 मत  पाकर दूसरे स्थान पर रहे। राकेश शिल्पकार को 360 मत मिले।

मतगणना के कुल पांच काउंटर बनाए गए थे। मतगणना  समाप्ति के बाद विद्यालय के प्राचार्य डा. रामअवध सिंह यादव और मुख्य  चुनाव अधिकारी डाक्टर मोहम्मद हसीन खान ने विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

छात्राओं में दिखा मतदान के प्रति उत्साह ः  छात्रसंघ चुनाव के लिए श्री गांधी जी पीजी कालेज मालटारी में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरू में मतदान धीमा रहा लेकिन 11 बजते ही बूथों पर लंबी कतार लग गई। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बीए और बीएससी प्रथम वर्ष के छात्राओं की रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें