फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासिनी एक विवाहिता की शुक्रवार की रात घर पर ही संदिग्धावस्था में शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया तो वहीं पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना के गदाईपुर गांव निवासी दयाशंकर ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री श्वेता राजभर उर्फ गुंजा का विवाह 18 जून 2021 को राजापुर गांव निवासी जयप्रकाश राजभर से किया था। जयप्रकाश व उसका छोटा भाई उड़ासी में फर्नीचर का काम करते है। शादी के बाद घर पर श्वेता व उसकी सास सुदामा रहती थी। डेढ़ माह पूर्व जयप्रकाश भी उड़ीसा से आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह पति जय प्रकाश व सास सुदामा गेहूं काटने के लिए खेत पर चले गए। घर पर श्वेता अकेले थी। रात आठ बजे के लगभग दोनो खेत से लौटे तो श्वेता चौकी के पास जमीन पर मृत हाल में पड़ी थी। सूचना पर मायके से पिता दयाशंकर भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी को मार डालने का आरोप लगाया। इसके बाद दीदारगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका को अभी कोई बच्चे नहीं थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं दीदारगंज थाना पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें