फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में आग से झुलसी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सपनहर रूद्रपुर गांव निवासी एक विवाहिता बुधवार की सुबह घर में ही संदिग्धावस्था में आग की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सपनहर रूद्रपुर गांव निवासिनी 28 वर्षीया नीतू पत्नी राजेश बुधवार की सुबह घर पर मौजूद थी। पति राजेश किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान वह संदिग्धावस्था में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुन कर परिजन व आसपास के लोग दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाले, लेकिन तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों को सूचना दी गई। मायके वाले प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे और शव को लेकर गंभीरपुर थाने चले गये। जहां से पुलिस ने उन्हें मेंहनगर थाने भेज दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर मेंहनगर थाने पर पहुंचे और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां परमशीला पत्नी सूबेदार ने आरोप लगाया कि पति राजेश, ससुर महेश, सास रजौती ने पेट्रोल छिड़क कर उसकी बेटी नीतू को जलाया है। मृतका एक पुत्री की मां थी और 2012 में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें