फूलपुर तहसील के अंबारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। इस दौरान पिछले वर्ष की चैंपियन छात्रा ने मशाल दौड़ से क्रीड़ा समारोह शुरुआत की। इसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य यादवेंद्र कुमार आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
सबसे पहले सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान पर सुषमा पाल, द्वितीय स्थान शिवांगी पाल एवं तृतीय स्थान पर अमिता यादव रहीं। तार गोला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रागिनी यादव, द्वितीय स्थान पूजा यादव और तृतीय स्थान मोनिका यादव रहीं। चक्र प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रागिनी यादव, द्वितीय स्थान सुषमा पाल एवं तृतीय स्थान मोनिका यादव ने प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान रोशनी मौर्य, द्वितीय स्थान रागिनी यादव एवं तृतीय स्थान संयोगिता यादव ने प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान प्रमिला, द्वितीय स्थान पर सुषमा पाल एवं तृतीय स्थान चंद्रकला यादव रहीं। ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्रमिला, द्वितीय स्थान स्वाति शुक्ला तथा तृतीय स्थान वंदना ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डा. पूजा पल्लवी, डा. अनूप पांडेय, डा. अनिल यादव, डा. पूजा मौर्य, डा. प्रतिभा देवी, डा. प्रिया मिश्रा, डा. सुशील त्रिपाठी, डा. विजय प्रताप, डा. अशोक गुप्ता, डा. अरविंद कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. उदयभान यादव ने किया।