12 कायस्थ महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का स्वागत करते लोग। श्रोत-संग
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को पुनः मनोनीत किए जाने पर कायस्थ समाज में हर्ष है। सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में मंगलवार को समाज के लोगों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पुनः जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के विस्तार और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए पद नहीं, बल्कि समाजसेवा का अवसर है।
प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं, महिलाओं और प्रतिभाशाली लोगों को जोड़ा जाएगा। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में समाज की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान, सामाजिक सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा युवा एवं महिला सम्मेलन कराने की योजना है। उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव समेत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार जताया।
इस अवसर पर विद्याधर श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, अरविंद चित्रांश, राजेश मोहन श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।